नहटौर। मोबाइल फोन हैक कर फोनपे के माध्यम से बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
मोहल्ला पीर शहीद काला निवासी दिलशाद अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अक्तूबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद उसके मोबाइल में संचालित फोन-पे के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक की नहटौर शाखा में स्थित उसके खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस उपाधीक्षक अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।