फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिप्सी और ऑटो टकराए, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। कोहरे के चलते मुरादाबाद मार्ग पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे जिप्सी और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार शेरकोट निवासी शाहिन (32) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शेरकोट के मोहल्ला तैयब सराय निवासी मोहम्मद नफीस अहमद ने बताया कि उनकी पत्नी शाहिन स्योहारा के मंसूर सराय में अपने मायके में गई थी। बुधवार को वह ऑटो में सवार होकर शेरकोट वापस आ रही थी। धामपुर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद मार्ग पर स्थित हैजरी गांव के पास सामने से आ रही जिप्सी एवं ऑटो में टक्कर हो गई। ऑटो सड़क किनारे पलट कर कई फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। जिप्सी भी अनियंत्रित होकर कुछ दूरी पर सामने खड़े बिजली के खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। ऑटो में छह सवारियां थीं। अन्य पांच लोगों को मामूली चोट आईं। गंभीर रूप से घायल शाहिन को पुलिस ने 112 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाहिन के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

नफीस ने बताया कि शाहिन उसकी दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की 15 साल पहले मौत हो गई थी। वह पेशे से मजदूर है। पत्नी के दुनिया से चले जाने से वह टूट गया है। सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि जिप्सी को कब्जे में लेकर चालक रानीबाग कॉलोनी निवासी पवित्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, ऑटो चालक स्योहारा थाने के गांव मलकपुर निवासी अमजद ने बताया कि घने कोहरे के चलते वह ऑटो को धीमी गति से चला रहा था। इस दौरान धामपुर की ओर से तेज गति से आ रही जिप्सी ने टक्कर मार दी। उसके सिर में भी चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें