फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने दो बकरियों को मारा, एक को किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कामगारपुर में गुलदार का आतंक
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। गुलदार ने गांव कामगारपुर में मजदूर पेशा दो ग्रामीणों की तीन बकरियों को निवाला बनाया। दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बकरी गुलदार अधमरी कर छोड़ गया।
मंगलवार को तड़के क्षेत्र के गांव कामगारपुर में गुलदार ने गांव की आबादी के बीच तड़के चार बजे बाड़े में बंधी बकरियों पर हमला बोल दिया। गुलदार ने नंदराम की बकरी को निवाला बनाने के बाद गरीबा की बकरियों पर हमला कर एक बकरी को जान से मार डाला जबकि बकरी पालक को दूसरी बकरी अधमरी मिली। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी आरएन यादव टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीण उस समय नाराज हो गए जब वन दरोगा ने गुलदार के पंजे न होने की बात कही। क्षेत्रीय ग्रामीणों छतरपाल, धर्मेंद्र, नरपाल, रग्हूनाथ, सत्यवीर, पुष्पेंद्र, शेरसिंह आदि ने वन क्षेत्राधिकारी को काफी समय से आसपास के क्षेत्रों में गुलदार देखे जाने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने गुलदार से संभावित जन और पशु हानि को रोकने के लिए वन विभाग से कड़े कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने गुलदार के आतंक से राहत दिलाने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है। वन क्षेत्राधिकारी आरएन यादव ने ग्रामीणों द्वारा उठाई गई मांग पर क्षेत्र में गुलदार पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगवाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें