फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपुर डुल्ली गांव के जंगल में शावक के साथ दिखा गुलदार

Tue, 02 Jan 2018 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
Panic in people - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंडावर/हल्दौर। गांव खानपुर डुल्ली के जंगल में गुलदार को उसके शावकों के साथ देखे जाने से इलाके में खलबली मची हुई है। वन विभाग के टीम ने गांव में पिंजरा लगा दिया है। जंगल में गुलदार के पंजों के निशान देखे गए हैं। जंगल में मंडावर के बब्बू बाग की रखवाली करता है, सुरेंद्र शर्मा के वहां खेत है।
विज्ञापन


दोनों ने सोमवार रात जंगल में मादा गुलदार को अपने दो शावकों के साथ देखा। यह बात उन्होंने आसपास के किसानों को बताई। सब इकट्ठा होकर जंगल में गए, लेकिन कुछ नहीं मिला। सूचना पर वन विभाग के दरोगा महिपाल राणा जंगल में गए। वहां जांच के दौरान गुलदार के पंजाें के निशान मिले। उन्होंने जंगल में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवा दिया है। वन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को अकेले जंगल में नहीं जाने की सलाह दी है।

उधर, हल्दौर के गांव बिलाई निवासी सुधीर कुमार पत्नी प्रियंका, बेटी वर्णिका, उसका भाई अनिल कुमार अपनी पत्नी विशाखा, बेटी माही के साथ सोमवार शाम करीब सात बजे अपनी-अपनी बाइकों से हल्दौर से घर लौट रहे थे। वे गांव कूकड़ा की नहर के निकट पहुंचे तो उन्हें आहट होने पर ईख के खेत से आता हुआ गुलदार दिखाई दिया। उन्होंने बाइकों को दौड़ा लिया। गुलदार ने काफी दूर तक उनका पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें