फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयालवाला क्षेत्र में गुलदार का आतंक

विज्ञापन
मंडावर के गांव खानपुर दुल्ली में पेड़ पर चढ़ा गुलदार। (लाल घेरे में) - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दयालवाला क्षेत्र में गुलदार का आतंक
विज्ञापन

मंडावर। दयालवाला क्षेत्र में लोगों में गुलदार की दहशत है। कुछ दिनों में गुलदार ने कुत्तों और निराश्रित पशुओं को शिकार बना लिया है। लोगों को गुलदार लगातार दयालवाला क्षेत्र के निकट खानपुर दुल्ली के आसपास देखा जाता है।
पिछले सप्ताह गुलदार ने दयालवाला में पशुशाला में बंधे एक भैंस के बच्चे को अपना शिकार बनाया था। उसके बाद फिर ग्रामीणों को आसपास के खेतों में दिखता रहा। परंतु बृहस्पतिवार की शाम दयालवाला के खानपुर दुल्ली क्षेत्र में एक कुत्ते का गुलदार ने शिकार कर लिया। खानपुर दुल्ली निवासी सरदार साधु सिंह ने बताया कि खानपुर दुल्ली क्षेत्र में गुलदार है। गुलदार अक्सर गीदड़, कुत्तों, आवारा पशुओं को अपना निवाला बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पेंद्र ने बताया कि गुलदार एक कुत्ता उठाकर उसके सामने ही ले गया। लोगों ने बहुत शोर मचाया लेकिन कुत्ते को नहीं छोड़ा। खानपुर दुल्ली में आम के बाग की रखवाली कर रहे बब्बू ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले उसके कुत्ते को भी गुलदार उठाकर ले गया था, लेकिन शोर मचाने पर वह उसे छोड़ कर चला गया था। लोगों ने गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें