फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसडी कॉलेज परिसर में गुलदार के शावक दिखे

विज्ञापन
बिजनौर में नजीबाबाद के एसएसडी कॉलेज परिसर में गुलदार का शावक। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
एसएसडी कॉलेज परिसर में गुलदार के शावक दिखे
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। एसएसडी कॉलेज परिसर में गुलदार के तीन शावक दिखाई देने से हड़कंप मच गया।
तहसील की आबादी से लगे गढ़मलपुर क्षेत्र में स्थित एसएसडी कॉलेज के यश हॉस्पिटल परिसर के बाहर गुलदार के तीन शावक दिखाई दिए। शावक परिसर क्षेत्र के निर्माणाधीन बाथरूम कक्ष से निकलकर परिसर में ही स्थित धान के खेत में छिप गए। लगभग एक फीट ऊंचे गुलदार के शावक दिखाई देते ही कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। एसएसडी कॉलेज के चेयरमैन रणवीर सिंह ने तत्काल एसडीएम, तहसीलदार और सामाजिक वानिकी के अधिकारियों को कॉलेज बाउंड्री के भीतर गुलदार के शावक होने की सूचना दी।
सामाजिक वानिकी के अधिकारियों ने कॉलेज और अस्पताल परिसर में गुलदार के शावक मिलने और आसपास मादा गुलदार होने की सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। एक वन दरोगा और दो संविदा कर्मचारियों को कॉलेज परिसर भेजा। तीनों ही पूरे दिन कॉलेज परिसर में रहने के बावजूद गुलदार के शावकों तक नहीं पहुंच सके। दोपहर बाद सामाजिक वानिकी के वन रेंजर अरविंद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। समाचार भेजे जाने तक गुलदार के शावक सामाजिक वानिकी की टीम की पहुंच से बाहर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनकर्मी रहे उदासीन, लोगों में दहशत
नजीबाबाद। एसएसडी कॉलेज के आसपास आबादी भी है। गुलदार के शावक मिलने से क्षेत्र के लोगों में मादा गुलदार के आने की संभावना से दहशत है। जैसे-जैसे शाम ढल रही है लोग मादा गुलदार के हमले की आशंका से भयभीत हैं। सामाजिक वानिकी अधिकारियों ने गुलदार के शावक होने के मामले को सवेरे से ही गंभीरता से लिया होता तो शावकों को कॉलेज और अस्पताल परिसर से सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें