फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहंडिया के स्कूल के पास दिखा गुलदार, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहंडिया के स्कूल के पास दिखा गुलदार, दहशत
विज्ञापन

मंडावर(बिजनौर)। गांव मोहंडिया में एक स्कूल के पास दिन में दो बार गुलदार दिखाई दिया है। इससे भयभीत गांव वालों ने शाम को बैठक की, जिसमें वन विभाग के अफसर भी पहुंचे। उन्होंने गांव वालों का पूरा सहयोग करने की बात कही। साथ ही गांव वालों को बच्चों को लेकर पूरी तरह सतर्क रहने के लिए कहा।
जंगल में अब गुलदार मालन नदी की ओर दिखाई दे रही थी। बुधवार सुबह करीब दस बजे गुलदार शहबाजपुर की ओर बने लाला रिक्खवदास सरस्वती शिशु मंदिर के पास दिखाई दी। गुलदार दिखते ही गांव वालों में हड़कंप मच गया। स्कूल में आसपास के गांव के बच्चे भी पढ़ते हैं। हालांकि बुधवार को बारिश होने के चलते स्कूल में बच्चों की संख्या न के बराबर थी। स्कूल के अध्यापकों ने गांव वालों को सूचना दी। सूचना पर गांव वाले अपने बच्चों को ले गए। शाम को चार बजे के आसपास भी गुलदार स्कूल की ओर एक खेत में दिखा। इस पर शाम को गांव मोहंडिया में गांव वालों ने बैठक की, जिसमें वन विभाग के एसडीओ हरि सिंह व रेंजर शरद गुप्ता भी पहुंचे। गांव वालों ने कहा कि गुलदार के डर से खेतों में गन्ना छीलने नहीं जा पा रहे हैं। उनकी गन्ना पर्ची भी खराब हो रही हैं। गुलदार को पकड़ने के वन विभाग के दावे खोखले साबित हुए हैं। कहा कि अब गुलदार गांव के दूसरी ओर स्कूल के पास दिखने लगा है। गुलदार से उनके बच्चों को जान का खतरा बन गया है। गुलदार उनके बच्चों पर भी हमला कर सकता है।
विज्ञापन

रेंजर शरद गुप्ता ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम पूरी तरह मुस्तैद है। गांव वाले खेतों पर जाते समय सतर्कता बरतें। कहा कि गन्ना पर्ची की समस्याओं को जिला गन्ना अधिकारी के सामने उठाएंगे। कोई न कोई समाधान जरूर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

----
अभिभावक साथ आएं बच्चों के
सीडीओ केपी सिंह का कहना है कि गांव वालों को सतर्क किया जा रहा है। अभिभावक बच्चों के स्कूल आने व जाने के समय खुद साथ आएं। बच्चों को अकेले स्कूल न भेजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें