बता दें कि साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांव में भगौता, इनायतपुर, रामनगरगोसाई, शाहनगर कुराली आदि गांवों में गुलदार व हाथियों का आतंक है। गुलदार व हाथी गेहूं की फसलों को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों को इकट्ठा होकर खेतों पर रखवाली के लिए जाना पड़ रहा है।
मंगलवार देर शाम शाहनगर कुराली निवासी अजय कुमार, नवनीत, कलवा सिंह, हीरा सिंह आदि युवक खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे थे। इसी दौरान एक मादा गुलदार शवक के साथ दहाड़ते हुए युवकों की तरफ दौड़ा, जिसे देख चारों युवक एक पेड़ पर चढ़ गए। बताया गया कि करीब एक घंटे तक वह पेड़ पर चढ़े रहे। मादा गुलदार शावकों को लेकर पेड़ के नीचे उछल कूद करने लगी।
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: बलकटी से काटकर हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर
इसके बाद युवकों ने अपने आप को घिरा देख मोबाइल फोन से परिजनों को सूचित किया। सूचना पर गांव के लोग इकट्ठा होकर खेतों की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने बमुश्किल मादा गुलदार को जंगल की ओर खदेड़ा और चारों युवकों की जान बचाई।