फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रात भर दिया पहरा, जागकर कटी लोगों की रात

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। गांव मुस्सेपुर में दो वर्षीय मासूम मोहित उर्फ रोहित को गुलदार द्वारा चारपाई से उठाकर ले जाने और बाद में शव मिलने की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत गहरा गई है। शनिवार रात गांव में लोगों ने जागकर पहरा दिया। ग्रामीणों ने टोली बनाकर गांव की गलियों और बाहरी क्षेत्र में निगरानी की। गुलदार के डर से लोग बच्चों को घर से बाहर निकालने से भी बचते रहे।
विज्ञापन

मासूम की मौत के बाद ग्रामीण जंगल और खेतों की ओर जाने से कतराते नजर आए। पशुओं के लिए चारा लेने की जरूरत पड़ने पर भी लोग अकेले खेतों में नहीं गए, बल्कि समूह बनाकर लाठी-डंडे लेकर चारा लेने पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और ईख की फसल में गुलदार छिपे होने की आशंका बनी हुई है, जिससे अकेले जाने में डर लग रहा है।
ग्रामीण अरुण चौधरी, विनीत कुमार, दिशु, भोले और राजवीर सिंह ने बताया कि मासूम की घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। रात में सभी लोग मिलकर पहरा दे रहे हैं। खेतों में भी समूह बनाकर ही जा रहे हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन

वहीं गुलदार की तलाश में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ आसपास के खेतों में कांबिंग की। ड्रोन कैमरे से भी ईख के खेतों और आसपास के क्षेत्र में निगरानी की गई, लेकिन गुलदार का पता नहीं चल सका। विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने के लिए दो पिंजरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि गांव के पास एक पिंजरा पहले से ही लगा था। एक और पिंजरा लगाया गया है। साथ ही ड्रोन से भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें