फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जीएसटी टीम ने होटल अल ख्वाजा पर की छापेमारी

Sat, 16 Dec 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नहीं मिले पर्याप्त दस्तावेज, टैक्स चोरी भी आई सामने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों पर लगाम कसने के लिए जीएसटी विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच जीएसटी विभाग की एसआईबी शाखा ने बिजनौर के अल ख्वाजा होटल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को पर्याप्त दस्तावेज नहीं मिले। साथ ही टैक्स चोरी का मामला भी सामने आया।

जीएसटी विभाग की एसआईबी शाखा की छापेमारी में होटल अल ख्वाजा में शुक्रवार देर रात तक चली। अधिकारियों का कहना है कि अल ख्वाजा होटल से टैक्स पर्याप्त मात्रा में नहीं दिया जा रहा था। काफी दिनों से होटल की रेकी की जा रही थी। रेकी करने के बाद टैक्स चोरी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

उपायुक्त पुष्पेश सिंह का कहना है कि होटल संचालक ने आठ लाख रुपये सालाना की बिक्री दिखा रखी है। मगर जांच में पाया गया कि होटल से हर साल करीब एक करोड़ की बिक्री होती है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि होटल संचालक ने कई गुना बिक्री छुपा रखी थी। जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। इसके अलावा स्टॉक बुक सहित अन्य दस्तावेज जांच में नहीं पाए गए।
विज्ञापन

-वर्जन::
जिले में आगे भी टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। होटल अल ख्वाजा के मालिक को भी सुनवाई का मौका दिया जाएगा। कागजातों की अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - पुष्पेश सिंह, उपायुक्त, एसआईबी, जीएसटी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें