फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई: अधिवक्ता सहित तीन को पूछताछ के लिए संभल एसओजी ले गई, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Fri, 16 Jan 2026 04:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर में जीएसटी चोरी और बोगस आईटीसी क्लेम के मामले में संभल एसओजी ने नजीबाबाद से एक अधिवक्ता सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए साथ लिया है। जिले में 44 फर्जी फर्म चिन्हित की गई हैं।

विज्ञापन
यूपी में बड़ी जीएसटी चोरी - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी विभाग द्वारा फर्जी फर्म बनाकर बोगस आईटीसी क्लेम के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को संभल एसओजी की टीम नजीबाबाद पहुंची और एक अधिवक्ता सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


संभल एसओजी की दबिश, पूछताछ जारी
सूत्रों के अनुसार संभल एसओजी जीएसटी चोरी और बोगस आईटीसी क्लेम के मामलों की जांच कर रही है। टीम ने नजीबाबाद के कई स्थानों पर दबिश दी, जिसके बाद तीन लोगों को पूछताछ के लिए ले जाया गया। हालांकि सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह ने संभल एसओजी के आने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।

 

जिले में 44 फर्जी फर्म चिन्हित
बिजनौर जिले में जीएसटी विभाग ने करोड़ों रुपये की बोगस आईटीसी क्लेम करने वाली कुल 44 फर्जी फर्मों को चिन्हित किया है। इनमें से 27 फर्मों के खिलाफ विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है, जबकि 17 फर्मों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।

पांच फर्मों पर करीब छह करोड़ का क्लेम
नजीबाबाद क्षेत्र में त्रिशूल इंटरप्राइजेज, आरबी ट्रेडर्स, शर्मा इंटरप्राइजेज, एसएस ट्रेडिंग कंपनी और अनमोल ट्रेडर्स समेत पांच फर्मों पर करीब छह करोड़ रुपये के बोगस आईटीसी क्लेम का मामला सामने आया है। जांच में इन फर्मों के पते पर कोई मौजूद नहीं मिला, जबकि कागजों में करोड़ों का कारोबार दर्शाया गया।
विज्ञापन

कई थानों में पहले से दर्ज हैं केस
जिले के बिजनौर, स्योहारा, मंडावर, धामपुर, शेरकोट, नजीबाबाद और नांगलसोती थानों में जीएसटी से जुड़े प्रकरणों में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। अन्य थाना क्षेत्रों में भी फर्जी फर्मों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

जीएसटी प्रकरण के लिए गठित है एसआईटी
संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) जीएसटी बिजनौर राजीव आर्थर ने बताया कि जिले में जीएसटी प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। अब तक 27 फर्मों पर केस दर्ज हो चुके हैं और शेष 17 पर भी जल्द प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें