फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएलएम के समूह बना रहे मास्क

विज्ञापन
नजीबाबाद के आदर्शनगर में मास्क बनातीं समूह की महिलाएं। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
आजीविका के लिए मास्क बना रहीं समूह की महिलाएं
विज्ञापन

फोटो-29एनजेडबी04आर
नजीबाबाद। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सेवी सहायता समूह आजीविका के लिए लॉकडाउन का सदुपयोग मास्क तैयार करने में कर रहे हैं। समूह द्वारा तैयार मास्क प्रशासन की ओर से निशुल्क बांटे जाएंगे।
स्वत: रोजगार योजना के उपायुक्त ज्ञान सिंह के निर्देशन में एनआरएलएम से जुड़े स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने-अपने घर में मास्क तैयार कर रही हैं। तातारपुर लालू ग्राम पंचायत के आदर्शनगर, धनौरा आदि क्षेत्रों में एनआरएलएम के तीन संगठन की महिलाएं बड़े पैमाने पर मास्क बना रहीं हैं। किरन, विश्वास और फूल संगठन के महिलाओं द्वारा मास्क राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से जरूरतमंदों को वितरण के लिए जिला प्रशासन को सौंपे जाएंगे। किरन संगठन की अध्यक्ष मंजू, सचिव पूनम, बीना कूपर सहित अनेक महिलाएं अभियान से जुड़ीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन को मास्क तैयार करने के लिए कपड़ा आदि उपलब्ध कराया गया है। स्वयं सहायता समूह को प्रति मास्क पांच रुपये दिए जाएंगे। लॉकडाउन के दौरान एनआरएलएम की यह योजना स्वयं सहायता समूह के लिए आजीविका की दृष्टि से वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें