फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गैस लीक होने से लगी आग में नानी-धेवती झुलसी

विज्ञापन
रेहड़ में गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने से लगी आग से झुलसी महिला। संवाद - फोटो : कुरावली में कैंडल मार्च निकालते व्यापारी।
विज्ञापन
अफजलगढ़/रेहड़। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर का पाइप लीक होने से आग लग गई। खाना बना रही महिला व उसकी धेवती बुरी तरह झुलस गईं। अग्निशमन की गाड़ी व मोहल्लेवासियों ने आग पर काबू पाया। झुलसी हुई नानी-धेवती को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


रेहड़ निवासी राजकौर (60) पत्नी त्रिलोक सिंह रसोई में गैस चूल्हे पर खाना बना रहीं थीं। उनकी धेवती जसप्रीत भी नानी के पास खेल रही थी। राजकौर की पुत्री संदीप के अनुसार अचानक गैस का पाइप लीक होने से सिलिंडर में आग लग गई। आग में खाना बना रहीं राजकौर व जसप्रीत बुरी तरह से झुलस गई। दोनों को सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया। वहां से हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि महिला के दोनों हाथ व दोनों पैर झुलस गए हैं। महिला करीब 35 प्रतिशत व बच्ची करीब 20 प्रतिशत झुलसी है। अग्निशमन कर्मी अभिषेक पटेल, राहुल सैनी, शमशाद अहमद व शुभम चौधरी ने आग पर काबू पाया।

रेहड़ में गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने से लगी आग से झुलसी महिला। संवाद- फोटो : कुरावली में कैंडल मार्च निकालते व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें