स्योहारा। एचआईवी संक्रमित अधेड़ के संपर्क में गांव के दर्जन भर से अधिक युवक थे। खुद उसकी पत्नी ने भी इस बात से इंकार नहीं किया हैं। एचआईवी संक्रमित गांव से फरार है। बताया जा रहा है कि अन्य युवकों ने भी जांच हो तो संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
क्षेत्र के एक गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति को लगभग आठ माह पूर्व एचआईवी संक्रमित होने का पता चला था। इसके बाद पूरे गांव को पता लग गया था। उसके बाद भी संक्रमित व्यक्ति ने गांव के दर्जनों युवकों से संबंध बनाए। दस अप्रैल को गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने 15 वर्षीय पुत्र को उसके साथ देखा तो उसने अपने पुत्र से सख्ती से पूछताछ की। पुत्र ने अधेड़ से संपर्क होना स्वीकारा। जिसके बाद किशोर के पिता ने अपने पुत्र की जांच कराई तो उसके पुत्र को एचआईवी संक्रमण होना पाया गया।
घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो गांव में दहशत फैल गई। पुलिस किशोर के पिता की तहरीर पर आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चुकी है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के एक दर्जन से अधिक युवकों से संपर्क था। मामले का खुलासा होने के बाद अब गांव में एचआईवी संक्रमण की दस्तक होने की आशंका से दहशत का माहौल बना हुआ है।