फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार कृषि कानून वापस ले: शिवपाल यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार कृषि कानून वापस ले: शिवपाल यादव
विज्ञापन

स्योहारा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी मुखिया शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार को किसान हित में कृषि कानून वापस ले लेना चाहिए। किसान कड़कड़ाती ठंड में आंदोलनरत है, लेकिन सरकार समस्याओं पर ध्यान देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शिवपाल यादव का स्वागत सोमवार दोपहर ढाई बजे हाजी इलियास पेट्रोल पंप पर होना था, लेकिन वे रात आठ बजे नगर में पहुंचे तब तक कार्यकर्ता चले गए थे। बाद में पार्टी जिलाध्यक्ष अफजाल चौधरी के निवास पर प्रेसवार्ता की। शिवपाल यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय का कोई इरादा नहीं है, लेकिन भाजपा को हराने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उनके स्वागत में पार्टी के यूथ नगर अध्यक्ष अभिषेक, जुनैद, मो. खालिद, अदनान आसिफ आदि रहे। शिवपाल यादव का काफिला नहटौर से जाते समय गांव शेखपुरा पट्टी में स्वर्गीय बाबू जय सिंह के निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने रुका। उन्होंने बताया कि बाबू जय सिंह उनके राजनीतिक साथी के अलावा पारिवारिक मित्रों में से एक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें