फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शासन की टीम का छापा, अवैध खनन मिला

Wed, 05 Nov 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद के बीरूवाला क्षेत्र में टीम द्वारा पकड़ी गई पोकलेन। स्रोत-क्षेत्रवासी
विज्ञापन
नजीबाबाद। शासन से आई टीम ने बीरूवाला खनन क्षेत्र में खान एवं राजस्व अधिकारियों के साथ छापा मारा। पट्टा सीमा से बाहर बड़े पैमाने पर अवैध खनन मिला। खान विभाग ने चार पोकलेन मशीन और एक लोडर पकड़कर सीज कर दिया।
विज्ञापन

गांव बीरूवाला में करीब 17 बीघा भूमि का खनन पट्टा हुआ है। सहायक भू वैज्ञानिक लखनऊ प्रशांत प्रभात ने टीम के साथ बीरूवाला में मंगवार की तड़के छापा मारा। टीम को मौके पर चार पोकलेन मशीन और एक लोडर तथा बड़े पैमाने पर खनन सीमा से बाहर अवैध खनन मिला। इस दौरान खान अधिकारी ऐश्वर्य, निरीक्षक सुनील मौर्य, तहसीलदार संतोष यादव, नायब तहसीलदार अमित कुमार साथ रहे।
मथुरापुर मोर के ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय किसान सुरजीत सिंह, बलजीत सिंह, गुरजीत सिंह काका सहित कई ग्रामीणों ने लखनऊ से आए अधिकारी को काफी समय से क्षेत्र में रेत बजरी का अवैध खनन करने और गहरे गड्ढों को समतल करने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें