फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सर्वर बदलेगा, चार दिन रजिस्ट्री दफ्तरों में काम बंद

Wed, 05 Nov 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में आठ नवंबर से 11 नवंबर तक रजिस्ट्री (उपनिबंधक)कार्यालयों में कोई भी कार्य नहीं होगा। इस अवधि में बैनामा, दस्तावेज़ पंजीकरण या किसी प्रकार की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह ठप रहेगी। शासन स्तर से सर्वर बदलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसके चलते ऑनलाइन सिस्टम चार दिन तक बंद रहेगा।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप आशुतोष जोशी ने बताया कि सर्वर परिवर्तन के दौरान तकनीकी परीक्षण भी किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से सभी कार्यालयों का कार्य सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वर अपग्रेड होने से आगे बेहतर और तेज रजिस्ट्री प्रक्रिया संभव होगी। रजिस्ट्री करवाने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि में कार्यालय न आएं और अपने दस्तावेज़ संबंधी कार्य 12 नवंबर के बाद कराएं, ताकि असुविधा से बचा जा सके। पूरे प्रदेश में ही उपनिबंधक कार्यालयों में रजिस्ट्री का काम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें