फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राप्ती गंगा एक्सप्रेस से गिरकर गोरखपुर निवासी छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज गोरखपुर का डिफेंस स्टडी का छात्र सागर निषाद चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार देने के बाद मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कॉलेज के छात्रों का टूर देहरादून से मंगलवार की शाम गोरखपुर लौट रहा था। राप्ती गंगा एक्सप्रेस से 16 छात्रों का जत्था शिक्षक आरपी यादव और अंशुमन कुमार के नेतृत्व में 14 जनवरी को देहरादून भ्रमण पर आया हुआ था। वापसी में मंगलवार की शाम करीब छह बजे ट्रेन नजीबाबाद पहुंची। मुरादाबाद दिशा के लिए ट्रेन रवाना होते ही जत्थे में शामिल छात्र सागर निषाद (20) मोबाइल पर बात करते हुए अचानक गढ़मलपुर क्षेत्र में ट्रेन गिर गया। ट्रेन के एस-3 कोच में सवार छात्र को गिरते हुए कुछ यात्रियों ने शोर मचाया। सागर के ट्रेन से गिरने का पता चलते हुए साथी छात्र दीपक, रोशन और हेमंत चेन पुलिंग की और घटनास्थल के निकट बुंदकी रेलवे स्टेशन पर उतर गए। रेलवे पुलिस के साथ तीनों छात्रों ने ट्रेन से गिरे सागर को रेल ट्रक तलाशने काम शुरू किया। सूचना मिलते ही जीआरपी के दरोगा दीपचंद ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छात्र की तलाश शुरू की।
उधर, ट्रेन से गिरकर घायल हुए सागर ने गांव की ओर बढ़कर किसी से मदद मांगी। अनजान व्यक्ति ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल सागर को नजीबाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पहुंचवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें