फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विद्युत कर्मी के मकान से सात लाख का सामान चोरी

Mon, 04 Aug 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
जलीलपुर क्षेत्र के गांव जमालुदीनपुर में विद्युत कर्मी के घर चोरी के बाद जमा भीड़
विज्ञापन
जलीलपुर (बिजनौर)। थाना चांदपुर के गांव जमालुदीनपुर में विद्युत कर्मी के घर से चोरों ने करीब सात लाख रुपये के आभूषण, कपड़े आदि कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

गांव जमालुदीनपुर निवासी गजराज सिंह ने बताया कि वह और उनके भाई राजबहादुर सिंह विद्युत विभाग में टीजी-2 के पद पर बरेली में कार्यरत हैं। रविवार रात करीब 12 बजे वह लघुशंका के लिए उठे थे। वापिस अपने कमरे की तरफ जाते हुए भाई राजबहादुर सिंह के कमरे की खिड़की खुली देखी तो माता-पिता को आवाज लगाकर जगाया। भाई के कमरे का ताला खोला तो वहां लोहे की अलमारी का दरवाजा व लाकर टूटा हुआ था। शोर सुनकर अन्य परिजन भी आ गए। 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की पुलिस टीम व चौकी सीतामठ जलीलपुर की पुलिस ने मौका मुआयना किया। गजराज सिंह ने बताया सोने, चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े व बीस हजार रुपये नकदी चोरी हो गई है। करीब सात लाख की चोरी है। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें