फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे जीवन रथ का सारथी परमेश्वर है, उस पर विश्वास रखें : बाबा फुलसंदे वाले

Mon, 20 Oct 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नहटौर के फुलसंदा आश्रम में सतसंग में प्रवचन करते बाबा फुलसंदे वाले। संवाद
विज्ञापन
नहटौर। गुरुगद्दी दरबार फुलसंदा आश्रम में रविवार को आयोजित सत्संग में बाबा फुलसंदे वालों ने कहा कि परमेश्वर समस्त लोकों का स्वामी है। परमेश्वर हमारे जीवन रथ का सारथी है। हमें उस पर अपना पूर्ण विश्वास रखना चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि उस परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार चलने वाला व्यक्ति पवित्र, बलवान व परोपकारी आत्मा वाला हो जाता है। उसके अंदर केवल शुभ इच्छाएं ही रहती हैं। इनके द्वारा वह असंख्य अन्य मनुष्यों का भी कल्याण करता है। कहा कि मनुष्य जब सद व पुण्य कर्मों में लगा रहता है तथा ज्ञान के प्रकाश को अपने अंदर प्रकाशित करता है तो वह मृत्यु से ऊपर उठकर मोक्ष की प्राप्ति करता है।
कहा कि परमेश्वर अपना ध्यान करने वाले व नाम जपने वाले मनुष्य को उसके अंदर ही दर्शन देता है। मनुष्य अपने अंदर ही उसकी ज्योति को देखता है। हमेशा परमेश्वर का सिमरन व ध्यान करते रहना चाहिए। वह हमें वैतरणी से पार जरूर कराएगा। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
दीपावली पर्व पर तीन दिन का विशेष सुमरन
बाबा फुलसंदे वालों ने बताया कि आश्रम में दीपावली पर्व पर तीन दिन का विशेष सुमरन किया जा रहा है। इसमें संगत एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा मंत्र का सुमरन करती है। कहा कि इस कलयुग में परमेश्वर का नाम सुमरन करने से ही लोग भव सागर से तर जाते हैं। हमें दूसरों की सेवा और प्रेम करना चाहिए। ऐसा करने से लोगों पर परमेश्वर की कृपा बनी रहती है।

नहटौर के फुलसंदा आश्रम में सतसंग में प्रवचन करते बाबा फुलसंदे वाले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें