फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमात्मा है निराकार : बाबा हरदेव

विज्ञापन
निरंकारी सत्संग भवन का लोकार्पण करते निरंकारी संत बाबा हरदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में जात-पात पूछे नहीं कोई, हरि को भजे सो हरि का होई... दोहे के माध्यम से निरंकारी सतगुरु बाबा हरदेव ने सब बंधनों से मुक्त होकर परमात्मा को पहचानने की सलाह दी। उन्होंने जलालाबाद मार्ग स्थित हाल ही में निर्मित निरंकारी सत्संग भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

संत निरंकारी सतगुरु बाबा हरदेव ने कहा कि जब तक आत्मा का परमात्मा से मिलन नहीं होगा, तब तक मानव को असली घर की पहचान नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि परमात्मा निराकार है।

उन्होंने समाज से धर्म-जाति, ऊंच-नीच के भेद को त्यागकर प्राणी मात्र से स्नेह करने, सबको सम्मान देने, सबकी भलाई के लिए समर्पित रहने की सलाह दी। बाबा हरदेव ने जलालाबाद मार्ग पर निरंकारी समाज द्वारा निर्मित कराए गए संत निरंकारी सत्संग भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने मोहन खुराना को नजीबाबाद ब्रांच के मुखी की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन


गीत, भजन सहित एकता और अखंडता से जुड़े अनेक कार्यक्रम हुए। जोनल इंचार्ज राजकपूर, मुकेश सहगल, निहाल सिंह, रामनाथ सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, हरिशंकर, अमित त्यागी, सुरेंद्र कौर, बीना सहगल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें