फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल स्तर पर ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक हासिल करना ही लक्ष्य :शैली शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करना लक्ष्य : शैली शर्मा
विज्ञापन

धामपुर। महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से अखिल स्तर पर ओपन खेल चुकी तीरंदाज शैली शर्मा का कहना है कि कोई भी छात्र धैर्य के साथ सच्चाई और ईमानदारी के साथ खेलों में प्रतिभाग करें, तो वह अखिल स्तर पर अपने और अपने देश के नाम को रोशन कर सकता है। उनका लक्ष्य ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक हासिल करना है।
विज्ञापन

एसएमडीके गुरुकुल डिग्री कालेज जनपद अमरोहा की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शैली शर्मा ने शनिवार को धामपुर क एक मंडप में आयोजित विश्वविद्यालय स्तर की तीरंदाज प्रतियोगिता में कालेज की ओर से प्रतिभाग किया था। शैली ने बताया कि वह गांव दरियापुर की निवासी हैं। उसके पिता कृष्ण गोपाल शर्मा का पिछले दिनों निधन हो गया था। उनकी मां रूपा शर्मा गृहिणी हैं। दसवीं कक्षा में पढ़ाई के साथ उसे तीरंदाजी का शौक लग गया था। वर्तमान में वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। अध्ययन के दौरान कॉलेज कोच ने उसकी प्रतिभा को देख होने वाली तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए प्रेरित किया। बताया कि वह विश्वविद्यालय की ओर से पिछले दिनों ओपन नेशनल तीरंदाजी में प्रतिभाग कर प्रदेश के नाम को रोशन कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि तीरंदाजी को अतीत के खेल के रूप में माना जाता है। लेकिन इतिहास को देखें तो तीरंदाजी एक बहुत बड़ा खेल है। एसपी कालेज तिगरी चांदपुर की छात्रा राखी पांचाल का भी ऐसा ही कहना है। राखी भी ओपन नेशनल स्तर पर कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। राखी बताती है कि वह सोनीपत में तीरंदाजी की तैयारी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें