फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीओ के पास जाकर मांगों गन्ना भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों और बिलाई मिल के गन्ना महाप्रबंधक के बीच हुई नोकझोंक
विज्ञापन

छाछरीमोड़। गांव सिकंदरी के गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों व बिलाई मिल के गन्ना महाप्रबंधक में पुराना बकाए को लेकर नोकझोंक हो गई। गन्ना महाप्रबंधक ने उनके बजाए जिला गन्ना अधिकारी से भुगतान मांगने को कहा। गांव से बाकी किसानों के आने का पता चलने पर गन्ना महाप्रबंधक वहां से चंपत हो गए।
विज्ञापन

बिलाई चीनी मिल के गांव सिकंदरी में लगे गन्ना क्रय केंद्र पर तोल शुरू हो गई है। मंगलवार शाम मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह क्रय केंद्र पर जांच के लिए पहुंचे। वहां किसानों ने उनसे पिछले साल का बकाया भुगतान मांगा तो इस पर परोपकार सिंह गुस्सा गए। उन्होंने किसानों से कहा कि वे जिला गन्ना अधिकारी के पास जाएं। जिला गन्ना अधिकारी ही किसानों को भुगतान देंगे। इस पर किसान भड़क गए। किसानों ने कहा कि उन्होंने गन्ना अधिकारी को नहीं बल्कि मिल को गन्ना दिया है। किसानों ने गांव में बाकी किसानों को फोन कर दिया। इसका पता चलने पर परोपकार सिंह वहां से खिसक गए। किसानों का कहना है कि जल्दी भुगतान न किया गया तो मिल अधिकारियों को बंधक बनाया जाएगा। इस दौरान किसान कामेंद्र सिंह, मुकेश, अशोक लांबा, परवीन सिंह, आशीष चौधरी, खेमेंद्र, कुंवरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें