फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर जाकर खा लिया जहर

Mon, 30 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती ने प्रेमी के घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। युवती को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से प्रेमी के परिवार में अफरातफरी मच गई। उधर, पुलिस ने युवती को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।   
विज्ञापन

नगर  के एक मोहल्ला निवासी युवती का प्रेम प्रसंग कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी गैर समुदाय के युवक से चल रहा था। प्रेमी युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय से शोषण कर रहा था। जब युवती ने युवक पर शादी करने दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती को नागवार  गुजरी। वह रविवार को प्रेमी के घर जा धमकी। युवती ने शादी करने को लेकर गांव में हंगामा खड़ा कर दिया। इससे बौखलाए परिजनों ने युवती को घर में  बंधक बना लिया और युवती के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दे दी। इससे युवती आपा खो बैठी। वह युवक से शादी करने की जिद पर अड़ गई। जब परिजनों ने शादी करने का विरोध किया तो उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। घटना से युवक के परिवार में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने युवक के घर पर हंगामा खड़ा कर दिया। युवती को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने युवती को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। उधर,  कोतवाल मुनीषचंद्र शर्मा का कहना है कि युवती पक्ष कोई तहरीर लेकर नहीं आया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें