फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा अष्टमी पर किया कन्याओं का पूजन

विज्ञापन
बिजनौर में दुर्गा अष्टमी पर कन्याओं को तिलक करती महिला। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दुर्गा अष्टमी पर किया कन्याओं का पूजन
विज्ञापन

बिजनौर/बेगावाला। जिले भर में दुर्गाष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया। उनके पैर पखारकर उपहार देकर उन्हें घर से विदा किया। इसके बाद अपने व्रत खोले।
दुर्गाष्टमी पर सुबह से ही श्रद्धालु कन्याओं को उनके घर से लाकर भोजन कराते रहे। कन्याओं को भोजन ग्रहण कराकर, उनके पैर पखारने के बाद उपहार देकर व्रत पूरे किए। काफी श्रद्धालु मंदिरों में भी खाना लेकर गए और कन्याओं को जिमाया। गांव धर्मनगरी बंगाली कॉलोनी में श्री श्री शारदीय महादुर्गोत्सव में नौ कन्याओं को भोजन कराया गया। दशमी के दिन ही मां की प्रतिमा का विसर्जन होगा। कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर श्री दुर्गापूजा समिति, बंगाली कॉलोनी पूजन की तैयारी जुटी है। शाम को देवी का आमंत्रण और अधिवास होगा, यह पूजा अष्टमी से लेकर दशमी की सुबह तक चलेगी। पिछले दो वर्षों में कोरोना के कारण प्रतिमा स्थापित नहीं हुई, इस बार पूजा-पाठ किए जाने को लेकर सभी में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर नगर के पास बंगाली समाज कि पांच कॉलोनियां हैं, जिनमें इस बार धर्मनगरी, घासीवाला और हेमराज कालोनियों में श्री श्री शारदीय महादुर्गोत्सव मनाया जा रहा है। बंगाली समाज के गण्यमान्य व पूर्व प्रधान रथेंद्र विश्वास ने बताया कि रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम इस बार नहीं होंगे। पुरोहित वरुण चटर्जी ने बताया कि नवमी पर 14 अक्तूबर को कुमारी पूजन मुख्य कार्यक्रम होगा। इसके अलावा नवमी को संध्या आरती होगी। दशमी की सुबह विसर्जन पूजा होगी। दोपहर बाद प्रतिमा विसर्जन के साथ पूजनोत्सव का समापन हो जाएगा। पूजा में घासीवाला के प्रधान पति सपन राय, अध्यक्ष समर मलिक, धर्मनगरी बंगाली कॉलोनी समाज के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मंडल, अर्जुन, मास्टर तुषार साना, गोविंद, मास्टर परिमल, सुबोध मिस्त्री, नरेश अधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें