फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं पर कॉलेज पर लगाया फर्जी मार्कशीट देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं पर कॉलेज पर लगाया फर्जी मार्कशीट देने का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। एएनएम का कोर्स करने वाली छात्राओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में डीएम से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें छात्राओं ने एएनएम का कोर्स कराने वाले कॉलेज पर फर्जी मार्कशीट देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की अगुवाई में अनेक छात्राएं कलक्ट्रेट पहुंचीं। उनका आरोप था कि चांदपुर के नेशनल पैरामेडिकल कॉलेज ने उनसे एएनएम कोर्स कराने की फीस ली और उन्हें फर्जी मार्कशीट दे दी र्गइं। छात्राओं ने कहा कि उनका भविष्य अधर में लटक गया है। छात्राओं ने डीएम से उचित कार्रवाई करने की मांग की। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस संबंध में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रदर्शन के दौरान सुधांशु चाहल, रायल अहलावत, काव्या चौहान, गीता, ज्योति, सपना, रिंकी, पारुल, पुष्पा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें