फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बालिका की मौत

विज्ञापन
नजीबाबाद में किशोरी समृद्घि की गमजदा परिजन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
करंट लगने से बालिका की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव शेखपुरगढ़ू में छत से होली का हुड़दंग देख रही एक बालिका एचटी लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
ग्राम पंचायत शेखपुरगढू के गांव दरियापुर में मंगलवार को लोग होली खेल रहे थे। होली का हुड़दंग देखने के लिए 10 वर्षीय समृद्धि होली का हुड़दंग देखने अपने भाई सत्यम के साथ छत पर चली गई। छत के निकट से उच्च क्षमता की बिजली की लाइन गुजर रही थी। बालिका के हाथ उठाते ही वह करंट की चपेट में आ गई। बालिका के करंट लगते ही हड़कंप मच गया। वह काफी दूर जाकर गिरी। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रधान पति रामपाल, अधिवक्ता शैलेंद्र चौधरी सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। क्षेत्रवासियों ने संकरी गली के निकट उच्च क्षमता की खतरनाक ढंग से निकली विद्युत लाइन हटवाने की मांग की। क्षेत्रवासियों ने बालिका के परिजनों को सरकारी मदद दिलाने की भी मांग की। तहसीलदार ने एसडीओ से वार्ता कर समस्या का हल निकलवाने का आश्वासन दिया। बालिका के पिता राजकुमार की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें