फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफ्लेक्टर से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
नजीबाबाद के भागूवाला - मोटा महादेव मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत पर जमा क्षेत्रवासी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
रिफ्लेक्टर से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)। भागूवाला-मोटा महादेव बाईपास मार्ग पर रिफ्लेक्टर से टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। आंवला बरेली निवासी मृतक टिंकू क्षेत्र के मुर्गी फार्म पर नौकरी करता था।
विज्ञापन

आंवला बरेली निवासी 28 वर्षीय मृतक टिंकू भागूवाला क्षेत्र के काशीरामपुर चौधरी मुर्गी फार्म पर नौकरी करता था। वह बाइक से मंगलवार को नजीबाबाद जा रहा था। युवक की तेज रफ्तार बाइक मोटा महादेव बाईपास मार्ग पर टांडा रतन के निकट अनियंत्रित होकर रिफ्लेक्टर से टकरा गयी। युवक की घटनास्थल पर ही सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई । मृतक टिंकू का शव मंडावली पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन बिजनौर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें