बालिका के छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
स्योहारा। कैरम की गोटी खरीदने गई आठ वर्षीय बालिका को गोदाम में ले जाकर एक दुकानदान ने छेड़छाड़ की। बालिका के शोर मचाने पर उसका गला दबाया। साथ में गए छोटे बच्चे इस देखकर घबरा कर भागने लगे तो बच्चों को जबरदस्ती एक एक खिलौना देकर भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक आठ वर्षीय बालिका अपने पांच वर्षीय भाई तथा पड़ोस के ही पांच वर्षीय एक बालक के साथ मोहल्ले के ही एक खिलौना विक्रेता के यहां बृहस्पतिवार की सुबह कैरमबोर्ड की गोटी लेने गई थी। खिलौना विक्रेता बच्ची को अपने साथ गोदाम पर ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। बच्ची के चीखने पर आरोपी ने उसके गला दबाया। इसे देखकर साथ गए बच्चे रोते हुए वहां से भागने लगे। इस पर आरोपी ने बच्चों को खिलौना दिया। बच्चे रोते हुए घर आए। मालूम करने पर उन्होंने घर वालों को घटना की पूरी जानकारी दी। बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉस्को सहित विभिन्न धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है।