फल मंडी नहीं हटी तो 18 से आंदोलन
धामपुर। शिवसेना के प्रदेश संयुक्त सचिव विजय कुमार जैन ने एसडीएम धीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में चेताया है कि मछली बाजार में लगती आ रही फल मंडी को नहीं हटाया गया तो 18 मई से निर्जल उपवास रखकर आंदोलन शुरू कर देंगे। उनका यह आंदोलन 12 घंटे का रहेगा।
विजय कुमार जैन ने एक सप्ताह पहले पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर मछली बजार से फल मंडी को नगर से बाहर करने की मांग की थी। पालिका के ईओ मनोज कुमार रस्तोगी ने 13 मई को फल मंडी हटाने के आदेश जारी कर दिए थे। ईओ ने कहा था कि 14 मई से फल मंडी हाईवे 74 पर रामलीला मैदान मेें लगेंगी। पर ऐसा नहीं हुआ। फल मंडी न हटने पर विजय जैन ने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम और ईओ दोनों को ज्ञापन सौंपा है। चेतावनी दी है कि प्रशासन ने रविवार तक मछली बजार से फल मंडी को नहीं हटाया तो वह 18 मई को 12 घंटे का निर्जल उपवास कर आंदोलन करेंगे। एसडीएम ने बताया कि फल मंडी को मछली बजार से बाहर करने को रामलीला कमेटी के सदस्यों से वार्ता की जाएगी। वे असहमत होते हैं तो फिर फल मंडी और अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट करने को जमीन को तलाश किया जाएगा।