फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार के हमले से बच्ची गंभीर रूप से जख्मी उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार के हमले में बालिका जख्मी
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर क्षेत्र के गांव मिलक जहांगीराबाद में परिजनों के साथ जंगल गई नौ वर्षीय बालिका अवनी को गुलदार ने हमला कर जख्मी कर दिया। पास के खेत में काम कर रहे दादी-दादा के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। घटना से ग्रामवासियों में दहशत है। घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वनों में छुड़वाने की मांग की है
विज्ञापन

गांव के बबलू कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद जब उनकी पुत्री अवनी अपने दादी और दादा के साथ जंगल गई थी तब इस दौरान मौका पाकर खेत में छिपे गुलदार ने बालिका पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई, उसके गले और चेहरे पर गंभीर जख्म है। बालिका की चीख-पुकार को सुन दादा-दादी बचाव के लिए घटनास्थल की ओर दौड़े तो लोगों को आता देख वह जंगल की ओर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें