फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने घर में लगाई फांसी

Tue, 31 May 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : आत्महत्या
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दिए बिना युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर साहनपुर के महाराजा चौक के निकट एक परिवार में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रेम-प्रसंग के चलते युवती कमरा बंद कर फांसी के फंदे पर झूल गई।
बताया जाता है कि युवती का पड़ोसी गांव के एक युवक से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों द्वारा युवती को कई बार समझाया लेकिन वह प्रेमी युवक से शादी करने पर अड़ी रही। 
विज्ञापन

चर्चा है कि हाल ही में प्रेमी युवक भी युवती से किनारा करने लगा था,  जिससे वह तनाव में थी। युवती के परिजन पड़ोस में गए थे। छोटे भाई-बहन घर पर थे। मौका पाकर युवती ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। कुछ समय बाद लौटे परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवती को बाहर निकाला। तब तक उसकी सांसें थम चुकीं थी। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए  बिना युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें