फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

कोतवाली देहात। प्रेम प्रसंग के चलते युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आनन-फानन में शव को सुपुर्द ए खाक भी कर दिया गया। जिसे लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं बनी हुई है। पुलिस युवती की बीमारी के चलते मौत होना बता रही है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में एक युवती की दो दिन पहले अचानक हुई मौत ने सवाल खड़े कर दिए। आरोप है कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद आनन फानन में उसके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। सूत्रों की माने तो युवती का पास के ही गांव में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले दिनों युवती अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में भी पकड़ी गई थी। परिजनों ने उसके प्रेमी को मौके पर पकड़ कर उसके साथ मारपीट भी की थी। हालांकि दोनों पक्षों में उक्त वारदात के बाद समझौता हो गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई। परिजनों ने युवती के शव को बिना किसी को खबर दिए सुपुर्द ए खाक भी कर दिया। मृतका के गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि वह गर्भवती भी थी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि परिजनों के मुताबिक युवती की मौत बीमारी के चलते हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें