फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिद्दा-भांगड़ा कर उल्लास के साथ मनाई लोहड़ी

Sun, 13 Jan 2019 11:33 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में नई बस्ती में लोहड़ी की खुशी मनाते सिख समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में जिले में लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। पंजाबी कॉलोनी में गुरुद्वारा गुरु नानक धाम के ज्ञानी नरेंद्र सिंह ने लोहड़ी के इतिहास और राजा दुल्ला भट्टी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में ज्ञानी नरेंद्र सिंह की देखरेख में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। ज्ञानी नरेंद्र सिंह ने लोहड़ी के      त्योहार के बारे में जानकारी दी। दुल्हा भट्टी के मुगलों के आक्रमण को रोकने के लिए किए गए कार्यों की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि लोहड़ी के त्योहर से मौसम भी करवट बदलने लगता है तथा फसलों में नई रवानगी आती है। नवदंपतियों ने लोहड़ी की परिक्रमा लगाई।   महिलाओं ने देशभक्ति गीत गुनगुनाए। यहां पर सिख समाज के लोगों ने अरदास की तथा समाज की प्रगति के लिए कार्य करने का आह्वान किया। प्रसाद के रूप में मूंगफली, रेवड़ी, मक्के की खील आदि वितरित की गई। कार्यक्रम में मानव सचदेवा, हितेश सचदेवा, प्रिंस, संजीव खेड़ा, प्रदीप खुराना, संजय गिलोत्रा, रमेश चावला, कमल मदान, पूनम, नीलम, सविता आदि मौजूद रहे।
नई बस्ती स्थित प्रिंस सचदेवा, सौरभ शर्मा के घर पर भी लोहड़ी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। नई बस्ती में कशिश चावला, शिति चावला दंपति ने लोहड़ी मनाई। कार्यक्रम में यशिक चावला, अभिषेक गंभीर, अनुराग शर्मा, राजेश सेठी आदि मौजूद रहे। गांव नीलावाला में सरदार उत्तम सिंह, हरवंत सिंह की देखरेख में लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। पंजाबी समाज ने मनाया लोहड़ी पर्व
विज्ञापन

नगीना में रविवार रात मोहल्ला विश्नोई सराय स्थित पंजाबी धर्मशाला में पंजाबी समाज ने लोहड़ी पर्व मनाया। कार्यक्रम में गोरखनाथ खन्ना, राजकुमार सेठी, गौरव मिगलानी, संजीव मेहता, सतीश मल्होत्रा, मनोज टंडन, नौबहार अरोड़ा, कुणाल, पुलकित, जयप्रकाश पासी, बंटी टंडन, मनोज, रोहित समेत पंजाबी समाज के युवाओं व गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। युवाओं ने ढोल और नगाड़े की थाप पर धमाल किया।

लोहड़ी जलाकर मूंगफली का प्रसाद बरताया, पंजाबी गीतों पर झूमे लोग
नजीबाबाद में  नगर में सिख समाज ने परंपरागत ढंग से लोहड़ी पर्व मनाया।   नव विवाहित जोड़े, नवजात शिशु की पहली लोहड़ी को उत्साहपूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं को मूंगफली व रेबड़ी का प्रसाद बरताया गया। नगर के मोहल्ला मकबरा, सुभाष नगर, आयकर विभाग कॉलोनी सहित गांव                 अंचलों में सिख समाज के लोगों ने परंपरागत ढंग से लोहड़ी पर्व मनाया।   अमन दीप धवन (गिन्नी) व सबीन कौर के घर आई नवजात शिशु हरगुन   कौर की पहली लोहड़ी परिजनों व मित्रों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाई। सरदार जितेंद्र सिंह कक्कड़ के यहां नव विवाहिता की पहली लोहड़ी पर ढोल की थाप पर नृत्य और लोहड़ी गीत के बीच मनाई। इस अवसर पर मनरेंदर कौर, सौरभा तागरा, मोनू चौधरी, शक्ति चौधरी, पंकज वर्मा, डॉ.राजीव अरोड़ा, कुलवीर कौर, राजेंद्र कौर, डोली कक्कड़, नरेंद्र कक्कड़, तेजबल त्यागी, हिमांनी, अमर जीत कौर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें