फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर विद्युत लाइन हो रही दुरुस्त

Thu, 15 Oct 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। प्रशासन तृतीय चरण में ब्लाक में होने वाले मतदान के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली। पिछले दो चरण में हुए पंचायत चुनाव का अनुभव भी तृतीय चरण में काम आ रहा है।
विज्ञापन


डीएम के दूसरे चरण के मतदान केंद्रों में अंधेरा मिलने पर नाराजगी जताने पर विद्युत निगम अभी से लाइनों को दुरुस्त करने में लगा है। साथ ही मतदान केंद्रों में सफाई कर्मचारी शौचालयों और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हैं।

नूरपुर ब्लाक में 17 अक्तूबर को मतदान होगा। मतदान के लिए क्षेत्र पंचायत के 144 वार्ड के लिए 526 प्रत्याशी मैदान में हैं।

वार्ड संख्या 35 से साजिदा खातून, 50 से हर स्वरूप सिंह और 123 से विमला देवी के सामने कोई प्रत्याशी न होने से इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। 141 वार्ड में 523 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमाएंगे।
विज्ञापन


जिला पंचायत में वार्ड संख्या 34 से 39 तक करीब 30 से अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। ब्लाक के लिए मतदान पार्टियां खालसा इंटर कॉलेज से रवाना की जाएगी और मतगणना भी खालसा इंटर कॉलेज में ही की जाएगी। चुनाव के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

गांव में सफाई कर्मी मतदान केंद्रों की सफाई कर शौचालयों आदि को दुरुस्त करने में लगे हैं।  डीएम ने दूसरे चरण के मतदान में केंद्रों पर अंधेरा होने पर नाराजगी जताने पर विद्युत निगम के कर्मचारी लाइनों को सही कर रहे हैं।

ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर 37 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली देहात। दूसरे चरण की ड्यूटी से गैर हाजिर रहना कर्मचारियों को भारी पड़ सकता है। कोतवाली ब्लॉक के आरओ और जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह ने चुनाव से अनुपस्थित रहे 37 कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

मंगलवार को कोतवाली देहात ब्लॉक में भी चुनाव हुआ। चुनाव से 37 कर्मचारी गैर हाजिर रहे। आरओ ने अनुपस्थित रहे कर्मचारी शिव कुमार, सोमवीर, महेंद्र पाल सिंह, विजय पाल सिंह, सचिन कुमार, ललित कुमार, वीर सेन, रण जय सिंह, ललित कुमार, मेजर विनोद कुमार, सुरेंद्र सिंह, विनोद कुमार रवि, जयपाल सिंह, सफाई कर्मी ललित कुमार, रवि लेश, मोहन लाल वाल्मीकि, डॉ. इंद्रपाल सिंह, उधम सिंह, सर्वेश कुमार वर्मा, मौहम्मद फारूक, किरन पाल, देवेंद्र कुमार, हरिओम वर्मा, वीर सिंह, राम कुंवर सिंह, डॉ. अजय चतुर्वेदी, राहुल त्यागी, जितेंद्र कुमार आनंद, विमल कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, अमर सिंह, वीर सिंह, सरजीत सिंह, बाबूराम, ओमकार सिंह, भजन सिंह, सुभाष सिंह के खिलाफ ड्यूटी से गैर हाजिर रहने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

गांव बहादरपुर में 17 को दोबारा होगा मतदान
बिजनौर।  डीएम विनोद पंवार ने बताया किरतपुर ब्लॉक के गांव बहादरपुर उर्फ सरफुद्दीन हुसैन के मतदान केंद्र में 17 अक्तूबर को फिर से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कीं।

गौरतलब है  गांव में बीडीसी के वार्डों का ब्यौरा स्पष्ट न होने के कारण मतदान बाधित हो गया था। इसके बाद  डीएम ने पंचायत चुनाव आयोग को गांव में दोबारा चुनाव कराने की आख्या भेजी थी। चुनाव का स्थान और समय पूर्ववत रहेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें