एक जगह पर सभी स्वास्थ्य योजनाओं का मिल रहा लाभ : कटारिया
नूरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 1296 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि इसका मकसद एक ही जगह सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ देना है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने फीता काटकर किया। मेले में विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई गई। शुभारंभ के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि मेले के माध्यम से सरकार की मंशा है कि एक ही छत के नीचे लोगों को सारी स्वास्थ्य सेवाएं एक साथ मिल सकें। उन्होंने आमजन से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने को कहा। स्वास्थ्य मेले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी की गई। कार्यक्रम के आयोजन में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय धर्मेश गंधर्व, चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुरेंद्र पाल सिंह, नेत्र परीक्षण अधिकारी पवन अग्रवाल, हिमांशु चौहान, मोहित भारद्वाज, विपुल कुमार आदि का सहयोग रहा।