फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने ब्लॉक का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

विज्ञापन
नजीबाबाद के ब्लॉक में मनरेगा सैल का निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
गुणवत्ता के साथ कराएं विकास कार्य, पत्रावली रखें दुरुस्त
विज्ञापन

नजीबाबाद। सीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिवालयों पर लाइब्रेरी स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तालाब और खेल के मैदान विकसित करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोहरा ने एसडीएम विजय वर्धन तोमर, बीडीओ ज्योति चौधरी की उपस्थिति में ब्लॉक का निरीक्षण किया। मनरेगा सेल के निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विकास कार्यों की गुणवत्ता को बनाए रखने तथा पत्रावली संबंधी रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास कार्यालय प्रभारी साजिद अली तथा तकनीकि सहायकों से विकास तथा मनरेगा से संबंधित कार्यों की जानकारी की। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह की उपस्थिति में ड्वाकरा हॉल में सीडीओ ने खेल मैदान और तालाबों से अवैध कब्जे हटाकर सुंदरीकरण के प्रति गंभीरता लाने को कहा। सीडीओ ने ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिवालयों पर तत्काल प्रभाव से लाइब्रेरी स्थापित करने को कहा। इससे पूर्व सीडीओ ने एडीओ पंचायत राकेश कुमार तथा ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारियों के साथ गांव प्रेमपुर, खैरूल्लापुर का भ्रमण कर घर-घर जल पहुंचाने की योजना, सामुदायिक शौचालय, आंबेडकर पार्क, बारात घर और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पेयजल योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाने के लिए तोड़ी जाने वाले सीसी मार्ग की मरम्मत बेहतर गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें