फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली आंदोलन में जा रहे किसानों के वाहन वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली आंदोलन में जा रहे किसानों के वाहन वापस कराए
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने दिल्ली जा रहे किसानों को बैराज से ही वापस कर दिया है। छह अलग अलग गाड़ियों से ये किसान दिल्ली आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। आईजी रमित शर्मा सहित तमाम अधिकारी बैराज पर मौजूद रहे और वाहनों की चेकिंग कराते रहे।
मंगलवार रात से जिले के बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। एसपी डा.धर्मवीर सिंह खुद चेकिंग कराने में लगे थे। मंगलवार रात 12 बजे से सुबह सात बजे तक गंगा बैराज, नारनौर के पुल, जाफराबाद-कोटद्वार बॉर्डर, भागूवाला बॉर्डर व रेहड़ जसपुर बॉर्डर, बवनपुरा-अमरोहा बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। गंगा बैराज पर बुधवार को दिन में भी पुलिस चेकिंग अभियान चलाती रही। पुलिस ने बैराज से होकर दिल्ली जा रहे किसानों को बैराज से ही वापस कर दिया। शाम को आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा, डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डा.धर्मवीर सिंह समेत तमाम अफसर बैराज पर पहुंचे व चेकिंग अभियान शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दिल्ली आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों के छह वाहनों को पुलिस ने वापस किया। रात भर पुलिस का चेकिंग अभियान चलता रहेगा। आईजी मुरादाबाद ने बिजनौर में डेरा डाल दिया है। एसपी डा.धर्मवीर सिंह के मुताबिक दिल्ली जा रहे छह वाहनों को रोककर वापस किया गया है। यह सभी वाहन अलग अलग समय में जा रहे थे। वाहनों में किसान थे। जिले में सभी बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया गया है जो नियमित रूप चलता रहेगा। संदिग्धों पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें