फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हमदर्दी दिखाकर दिया जिंदगी भर का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। आरोपी ने युवती को इतनी हमदर्दी दिखाई कि वह खुद और उसका परिवार भी झांसे में आ गया। आरोपी ने पीड़िता के फोन से उसके परिजनों से भी बात करके उसे रेलवे स्टेशन छोड़ने का भरोसा दिलाया। फोन कटने के कुछ देर बाद ही आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।
यूं तो दुष्कर्म का आरोपी राशिद गाजियाबाद का रहने वाला है, मगर बीते एक माह से बिजनौर के किरतपुर में एक बेकरी पर काम रहा था। आरोपी की ससुराल बिजनौर के गांव मंडावली सैदू की है।
विज्ञापन


अब आरोपी मंगलवार की देर शाम बिजनौर रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचा। जहां बस के इंतजार में बैठी युवती से बातचीत करने लगा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी नजर युवती के फोन और पैसों पर थी। वह लूट के इरादे से ही मदद के बहाने उसे रिक्शा में बैठाकर ले गया। ई-रिक्शा में आरोपी, पीड़िता और एक बुजुर्ग भी बैठे थे। बुजुर्ग सवारी जजी चौक पर उतर गई। इसके बाद आरोपी रेलवे स्टेशन की तरफ जाने के बजाए मंडावर रोड पर ले गया।
रिक्शा में सवार युवती लगातार अपनी मां से फोन पर बात रही थी, इसी बीच आरोपी ने युवती का फोन लिया और उसकी मां से बातचीत की। फोन पर कहा कि मेरे घर में भी मां बहन है, मैं उसे रेलवे स्टेशन तक छोड़ दूंगा। जिस पर युवती की मां को भी विश्वास हो गया।
अचानक मोबाइल बंद हुआ तो पीड़िता की मां को अनहोनी का डर सताया। उधर, तब तक आरोपी ने सुनसान जगह ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया और मोबाइल भी लूट लिया। इसी बीच पुलिस को खबर लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के परिजनों को भी खबर दी गई।
विज्ञापन


पीड़िता की मां की तहरीर पर रात में 12 बजकर 47 मिनट पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। बताया गया कि पीड़िता ने दुष्कर्म का जमकर विरोध किया और शोर मचाया था। मगर, सुनसान जगह होने के कारण उसकी चीख दब गई। विरोध कर रही युवती के चेहरे पर लगातार मुक्के मारता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें