फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ियों से जगदीशपुर के ग्रामीण और राहगीर परेशान

विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव जगदीशपुर में सड़क के किनारे लगी कूड़ियां। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
कूड़ियों से जगदीशपुर के ग्रामीण और राहगीर परेशान
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव जगदीशपुर के सार्वजनिक संपर्क मार्ग पर ग्रामीणों द्वारा अनाधिकृत रूप से कूड़ियां डालने से ग्रामीणों और राहगीरों को दूषित वातावरण से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तहसील ग्राम पंचायत जगदीशपुर उर्फ बाजोपुर से कई गांव का संपर्क जुड़ा है। बाजोपुर क्षेत्र से होकर गजरौला, खाईखेडी़, करमस खेड़ी, मीरापुर, आजमपुर सहित कई गांव के राहगीर और विद्यार्थी गुजरते हैं। जगदीशपुर के कुछ ग्रामीणों द्वारा गांव के मुख्य मार्ग के निकट गांव की जल निकासी से जुड़ेे नाले और उसके आसपास अनाधिकृत रूप से कूड़ियां डाली जातीं हैं। जिससे गांव की जल निकासी ठप हो जाती है। बरसात में संपर्क मार्ग पर पानी भर जाता है। कूड़ियां और गंदगी से क्षेत्र से गुजरने वाले राहगीरों, विद्यार्थियों और जगदीशपुर के ग्रामीणों को दूषित वातावरण का सामना करना पड़ता है। गंदगी से नवनीत कुमार, सत्यपाल, नेतराम, दयाराम, संजय सिंह, शुभम आदि ने बताया कि कूड़ियों से संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना बनी रहती है। ग्राम प्रधान खुशनूदा का कहना है कि कुछ ग्रामीणों द्वारा कूड़ियां डाला जाता है जिससे जल निकासी अवरुद्ध हो जाती है। प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। कुछ ग्रामीणों पर पुलिस ने समस्या सुलझाने के बजाये शिकायतकर्ताओं के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन

मामले की जांच कराई जाएगी
एसडीएम संगीता का कहना है कि कूड़ियों के विवाद का मामला संज्ञान में नहीं है। जल्द ही जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें