फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवाें में चला विशेष सफाई अभियान

Sat, 18 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
मनकुआं में विशेष सफाई अभियान चलातीं ग्राम प्रधान व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर/अफजलगढ़ में पंचायत विभाग के कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ विशेष कार्य दिवस का आयोजन कर ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान अभियान चलाया गया। पहले दिन अफजलगढ़ और धामपुर ब्लाक कई ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्राम्य विकास के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांवों में साफ सफाई की। ग्रामीणों ने विकास विभाग के स्वच्छता अभियान की सराहना की। 
विज्ञापन

शुक्रवार को सफाई कर्मियों की मनमानी और लखनऊ में चल रहे आंदोलन के विरोध में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों ने अफजलगढ़ और धामपुर ब्लाक के गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया। प्रत्येक ब्लाक में दस दस टीमों का गठन किया गया। धामपुर ब्लाक के गांव टपरौला,  मनकुंआ, मिर्जापुर पल्ला, मोहड़ा, चक मुहम्मदनगर, पूरनपुर, नंगली लाडन, मुहम्मदपुर सुल्तान, हरियाना, सरकथल माधो में सभी टीमों ने ब्लाक प्रमुख अकबर अहमद के निर्देशन में सफाई की।
अफजलगढ़ के गांव महावतपुर, सादकपुर, अलियारपुर, सुआवाला, त्रिलोकपुर, नारायनपुर में  बीडीओ राकेश कुमार के निर्देशन में सफाई की गई। विभाग के अधिकारियों को साफ सफाई करते देख काफी संख्या में ग्रामीणों ने भी फावड़ा और झाड़ू हाथ में थाम ली। ग्रामीणों और अधिकारियों ने मिलकर गांवों को साफ सुथरा बनाया। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी एक एक माह तक गायब रहते हैं। इससे गांवों में गंदगी के अंबार लग जाते हैं। बीडीओ ने  ग्रामीणों से घरों के सामने कूड़ा  न डालने, नालियों की नियमित साफ सफाई पर जोर दिया। इस अवसर पर सचिव योगराज  सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, शिवानंद, नंदराम, विनेश,  जाहिद, सुरेंद्र, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें