बिजनौर में बैराज पर गणेश जी की मूर्ति विसर्जन के लिए लेकर जाते श्रद्घालु। संवाद
बिजनौर। जिले में भक्तों ने गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया। भक्तों ने ढोल नगाड़ों के साथ गंगा में गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जित की। साथ ही अगले साल ही इसी तरह आएं, ऐसी कामना की। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
बृहस्पतिवार को श्रद्धालु ढोल, नगाड़ों के साथ भगवान गणेश की मूर्ति लेकर गंगा बैराज घाट पर पहुंचे। इस दौरान महिलाएं, पुरुष, बच्चे भगवान गणपति के भजनों पर खूब थिरकीं। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ प्रतिमा को गंगा बैराज में विसर्जित कर दिया। मूर्ति विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भगवान गणेश को विदाई दी।
बिजनौर में बैराज पर गणेश जी की मूर्ति विसर्जन के लिए लेकर जाते श्रद्घालु। संवाद