फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेवली में गैंगेस्टर की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
शेरकोट के गांव खिजरपुर में गैंगस्टरों की संपत्ति को कुर्क कर बोर्ड लगवाते एसडीएम धीरेंद्र सिंह ? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
हरेवली (बिजनौर)। जिले में पुलिस-प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ शेरकोट थाने के गांव खिजरपुर निवासी गैंगेस्टर सुखलाल की करीब एक करोड़ 11 लाख की संपत्ति कुर्क कर ली। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि गैंगेस्टर ने लोगों को डरा धमकाकर करीब 50 बीघा कृषि भूमि अर्जित की थी। इस जमीन को अपनी पत्नी और बेटे के नाम कर रखा था। अब इस जमीन पर प्रशासन ने अपना बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शेरकोट के खिजरपुर गांव निवासी रामपाल सिंह की पुत्री रौनक 26 वर्ष ने गांव के ही घनेंद्र पुत्र सुखलाल सिंह से प्रेम प्रसंग के दौरान कोर्ट मैरिज कर ली थी। परिजन इसका विरोध कर रहे थे। घनेंद्र दूसरी जगह शादी नहीं होने दे रहा था। जिससे क्षुब्ध होकर युवती ने 18 अक्तूबर20 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिता की तहरीर पर हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के घनेंद्र, सुखलाल सिंह, सुरेखा देवी को जेल भेज दिया था। सुरेखा गांव की प्रधान भी थी। प्रशासन ने गुरुवार को तीनों की जमीन की कुर्की के लिए मुनादी कराई।
मुनादी के बाद कुर्की की कार्रवाई: एसडीएम
एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में मुनादी के बाद प्रशासन ने घनेंद्र, सुखलाख सिंह, सुरेखा की खेती की करीब 50 बीघा भूमि को कुर्क कर लिया और वहां पर बोर्ड लगा दिया। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई अपराध संख्या 26/21 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गई है। इस मौके पर एसपी पूूर्वी अनित कुमार, सीओ अफजलगढ़ सुनीता दाहिया, तहसीलदार आरसी चौहान, एसओ अनुज कुमार तोमर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें