फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल मार्ग से ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
मंडावली का फजलपुरमान संपर्क मार्ग खस्ताहाल। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बदहाल मार्ग से ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

मंडावली। गांव फजलपुर मान से गुढ़ा तक संपर्क मार्ग बदहाल होने से ग्रामीणों का आवागमन में परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र का फजलपुर मान उर्फ गदायिका संपर्क मार्ग बदहाल है। मार्ग पर गहरे गड्ढों और नुकीले पत्थरों के कारण ग्रामीणों को मुश्किलों भरा सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीण लाखन सिंह, ऋषिपाल सिंह, नौबहार सिंह, मनोज कुमार, निहाल, रमेश कुमार का कहना है कि यह संपर्क मार्ग मंडावली से फजलपुर मान, जटपुरा, नियामतपुर, गुढ़ा आदि गांवों को जोड़ता है। हाइवे से जुड़े फजलपुर मान संपर्क मार्ग की लंबाई डेढ़ किलोमीटर है जो पिछले दो वर्षों से क्षतिग्रस्त है। बरसात में यह मार्ग और भी बदहाल हो जाता है। ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत कराने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूसरी ओर, क्षेत्र का औरंगपुर बसंता-जालपुर संपर्क भी कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। औरंगपुर बसंता के गन्ना सेंटर से जालपुर तक क्षतिग्रस्त मार्ग की लंबाई दो किलोमीटर है, जिससे ग्रामीणों और विद्यार्थियों को आवाजाही में परेशानी होती है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रशासन से दोनों संपर्क मार्गों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें