जलीलपुर गंगा में उफान के चलते निकटवर्ती जंगल में भरा पानी
जलीलपुर। रविवार को गंगा उफना गई और पानी वनक्षेत्र में घुस गया। बेलिया के सरकारी वन क्षेत्र तक पानी पहुंच गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय गांव के लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है।
ब्लाॅक जलीलपुर क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों के हजारों किसानों की जमीन बाढ़ संभावित क्षेत्र में है। बीते वर्षो में बाढ़ आने पर किसानों की फसलें नष्ट होने से काफी नुकसान हुआ थे। गांव रायपुर खादर व मीरापुर सीकरी में कई दिनों तक पानी आबादी में भरा रहा था। अब पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र में बारिश रविवार को गंगा का जलस्तर बढ़ गया।
स्टेट हाईवे बहसूमा ठाकुरद्वारा पर जलीलपुर व हस्तिनापुर के बीच गंगा पुल के निकट गंगा का पानी जंगल में भर रहा है। ग्रामीण नरेंद्र सिंह, समरपाल सिंह, पूर्व प्रधान करतार सिंह ने बताया बेलिया सरकारी वन तक पानी पहुंच गया हैं।