फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे : जमीन अधिग्रहण को गजट जारी करने की चल रही तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन एक्सप्रेसवे के लिए होगी अधिग्रहीत
विज्ञापन

- अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिए किसानों की सूची तैयार कर रहा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। जिले में एक्सप्रेसवे के लिए एक हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन अधिग्रहीत की जानी है। इसके लिए यूपीडा गजट जारी करने की तैयारी कर रहा है।

अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन ने संबंधित किसानों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। गंगा एक्सप्रेसवे जिले की तीन तहसीलों के 109 गांवों से होकर गुजरना प्रस्तावित है। इसके लिए चिह्नित जमीन का फाइनल सर्वे कराया जा रहा है। यूपीडा, प्रशासन और निजी कंपनी एसएस इंफ्रा की टीम फाइनल सर्वे में जुटी हैं। टीम मौके पर पहुंचकर चिह्नित जमीन का मिलान कर रही है, ताकि अधिग्रहण से पहले जमीन का सही क्षेत्रफल और संबंधित किसानों का विवरण तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से सर्वे के आधार पर किसानों की सूची तैयार की जा रही है। दर निर्धारण पर मुहर लगने के बाद चिह्नित जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी होने के बाद निर्माण कार्य की राह भी आसान होगी।
विज्ञापन

वर्जन :
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए चिह्नित जमीन का फाइनल सर्वे अंतिम चरण में हैं। सर्वे पूरा होने के बाद जमीन अधिग्रहण को गजट जारी किया जाएगा। इसको लेकर पूरी तैयारी चल रही है। - शरद कुमार पाल, एडीएम न्यायिक, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें