फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने गांव लालपुर मान के शिव मंदिर में गणेश की मूर्ति खंडित की

Sun, 16 Oct 2016 04:08 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नांगलसोती में गांव लालपुर मान के प्राचीन शिवमंदिर में रखी गणेश भगवान की मूर्ति शरारती तत्वों ने खंडित कर दी। मूर्ति खंडित होने की सूचना मिलते ही भक्तों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। भक्तों ने पुलिस प्रशासन से शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।      
विज्ञापन


नांगलसोती के गांव लालपुर मान में आबादी से लगा हुआ प्राचीन शिवमंदिर है। शिवमंदिर में सिद्धि विनायक  गणपति की मूर्ति के साथ हनुमान की मूर्ति विराजमान है। किसी शरारती तत्व ने शनिवार को किसी समय लगभग आधा फीट की गणेश की मूर्ति को खंडित कर दिया। दोपहर मंदिर पहुंचे किसी ग्रामीण ने टूटी हुई मूर्ति देखकर ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। गणपति की मूर्ति खंडित होने की सूचना मिलने पर प्रदीप कुमार, परवेंद्र सिंह, सौफीपाल, सीताराम, सत्यपाल सिंह, नरपाल सिंह, सचिन सहित काफी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए।  ग्राम प्रधान शिवध्यान सिंह ने मूर्ति खंडित होने की सूचना नांगल पुलिस को देने की जानकारी दी। शरारती तत्व द्वारा मूर्ति खंडित किए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें