किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलने से रोष
नजीबाबाद/भागूवाला। ग्रामीणों ने किसान सम्मान निधि का लाभ सभी किसानों को न मिलने पर रोष व्यक्त किया। गांव सबलपुर बीतरा में ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं के समक्ष क्षेत्र के खस्ताहाल संपर्क मार्ग और बिजली संकट की भी समस्या रखीं।
वरिष्ठ भाजपा नेता चौ. इशम सिंह के नेतृत्व में गांव सबलपुर बीतरा में चौपाल का आयोजन किया गया। चौ.इशम सिंह ने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों की ओर से सभी किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलने का मुद्दा उठाया गया। भाजपा नेता ने इस संबंध में जल्द प्रशासन से संपर्क करने और कैंप लगाकर समस्याओं का निराकरण कराने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। बैठक में उदयवीर सिंह, शेखर सिंह राजपूत, योगेंद्र सिंह, रफीक अहमद, मुन्नू अहमद, भूरे, सुशील राजपूत, सुमित गुर्जर सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।