फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की मांग- चीनी मिल नजीबाबाद की बढ़ाएं पेराई क्षमता

विज्ञापन
नजीबाबाद चीनी मिल के जीएम दानवीर सिंह को ज्ञापन सौंपते भाकियू नेता। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मिल की पेराई क्षमता न बढ़ाने पर किसानों में रोष
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू ने मुख्यमंत्री की घोषण के बावजूद चीनी मिल नजीबाबाद की क्षमता वृद्धि न होने पर रोष व्यक्त किया। किसानों ने प्रधान प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर समस्त गन्ना मूल्य भुुगतान कराने की मांग की।
यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ. बलराम सिंह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मदन चौहान के नेतृृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद पहुंचा और मिल की क्षमता न बढ़ाने पर नाराजगी व्यक्त की। किसानों ने मुख्यमंत्री को घोषणा के अनुसार मिल की पेराई क्षमता तीन हजार टीसीडी से बढ़ाकर पांच हजार टीसीडी कराने की मांग की। मुख्य गन्ना अधिकारी डा. एसएस ढाका की उपस्थिति में किसान नेताओं ने चीनी मिल में आए दिन ब्रेक डाउन व तकनीकी खराबी दूर करने, बॉयलर बदलने आदि के लिए सरकार से वित्तीय मदद का दबाव बनाने तथा किसानों को समस्त गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। जीएम से मिले प्रतिनिधि मंडल में विपिन राज, योगेंद्र सिंह, नवीन राजपूत, बाबूराम, ओमप्रकाश सहित अनेक किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

83 प्रतिशत गन्ना भुगतान किया: जीएम
नजीबाबाद। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह ने बताया कि नजीबाबाद चीनी मिल ने किसानों का लगभग 83 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। शेष भुगतान भी जल्द कराने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने क्षमता वृद्धि शासन स्तर का होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें