फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि यंत्र अनुदान में घोटाले की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि यंत्र अनुदान में घोटाले की शिकायत
विज्ञापन

बिजनौर। एक व्यक्ति ने कृषि विभाग के एक अधिकारी तथा नगर की एक प्रतिष्ठित एग्रीकल्चर फर्म पर शासन द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना में बड़े स्तर पर घोटाला करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर स्थित गुप्ता एग्रोटेक इमलिया हाउस मालिक राजीव गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि कृषि विभाग के एक अधिकारी व नगर की एक प्रतिष्ठित फर्म का मालिक साठगांठ कर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना में घोटाला कर रहे हैं। जो भी किसान योजना का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग जाता है, उसे उक्त फर्म पर जाने के लिए निर्देशित किया जाता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त फर्म पर किसानों से यह तय कर लिया जाता है कि कृषि यंत्र पर मिलने वाली धनराशि का आधा हिस्सा उन्हें देना होगा। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच डीएम स्तर पर करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें